देश

Ram Mandir Pran Pratishtha: सीएम योगी को मिला राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का न्योता, देखें VIDEO

श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए आमंत्रित किया.

Ram Mandir Pran Pratishtha: सीएम योगी को मिला राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने का न्योता, देखें VIDEO

लखनऊ: अयोध्या में श्रीरामजन्मभूमि (Ayodhya Sri Ram Janmbhoomi) पर बन रहे भव्य राम मंदिर ( Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी 2024 होगी. श्री राम जन्मभूमि ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर उन्हें 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के लिए आमंत्रित किया.

राम मंदिर का ग्राउंड फ्लोर तैयार हो चुका है. गर्भगृह के साथ नृत्य मंडप और रंग मंडप फाइनल है. ग्राउंड फ्लोर में बने गर्भगृह में रामलला (Ram Lala) की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा होगी. फर्स्ट फ्लोर में राम दरबार सजेगा. मंदिर के निर्माण तय समय पर पूरा करने के लिए 24 घंटे यानी 3 शिफ्ट में 2600 मजदूर काम कर रहे हैं.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2023 11:42 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).