BJP ने सरकार गिराने के लिए 5500 करोड़ के 277 विधायक खरीदे, CM केजरीवाल का बड़ा आरोप
अरविंद केजरीवाल ने कहा "भाजपा ने साजिश की है कि दिल्ली की सरकार गिराई जाए. ये दिल्ली की सरकार जब तक खत्म नहीं करेंगे तब तक ये अच्छा काम करते रहेंगे.
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Arvind Kejriwal) ने आज विधानसभा में बीजेपी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि "हमने हिसाब लगाया है कि कुछ सालों में 277 विधायकों को ये(BJP)खरीद चुकें हैं. दिल्ली में 20 करोड़ का रेट था. अगर 20 करोड़ मे 1 MLA खरीदा है तो 277 विधायकों पर 5,500 करोड़ रुपए खर्च किए. दिल्ली के लिए 800 करोड़ रखे हैं तो कुल 6300 करोड़ रुपए, ये पैसा कहां से आया? पेट्रोल, डीज़ल के दाम इसलिए बढ़ रहे हैं. जब महाराष्ट्र की सरकार गिरानी थी तब इन्होंने दूध, छाछ, दही पर GST लगा दिया. जनता को पीसकर अरबपतियों के पैसे माफ कर रहे हैं."
अरविंद केजरीवाल ने कहा "इन(भाजपा) लोगों ने मिल कर साजिश की है कि दिल्ली की सरकार गिराई जाए. ये दिल्ली की सरकार जब तक खत्म नहीं करेंगे तब तक ये अच्छा काम करते रहेंगे. सारी राष्ट्र विरोधी ताकतें हमारे खिलाफ साथ आ गए. इन लोगों ने मनीष सिसोदिया पर झूठा आरोप लगाया.
We've calculated that 277 MLAs have come to their party (BJP), now if they would've given Rs 20 cr to each MLA then they've bought MLAs worth Rs 5,500 crores. That's why there's inflation as they're using all the money to buy MLAs at expense of common man:Delhi CM Arvind Kejriwal pic.twitter.com/furNBXgKp9
— ANI (@ANI) August 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2022 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

