CM अरविंद केजरीवाल और राघव चड्ढा ने कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे और राहुल गांधी से की मुलाकात, INDIA गठबंधन पर हुई चर्चा
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात की.
13 जनवरी: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मुलाकात की. सूत्रों के अनुसार, इस दौरान दोनों पार्टियों के बीच 'INDIA' गठबंधन को लेकर चर्चा हुई.
यह पहली बार है जब इंडिया गठबंधन की बैठकों से इतर अरविंद केजरीवाल, खड़गे और राहुल गांधी के बीच व्यक्तिगत रूप से कोई बैठक हुई. केजरीवाल और खड़गे की मुलाकात को दोनों पार्टियों के बीच बढ़ती नज़दीकियों का संकेत माना जा रहा है. हाल के दिनों में आप और कांग्रेस ने कई मुद्दों पर एक-दूसरे का समर्थन किया है.
AAP राष्ट्रीय संयोजक एवं Delhi CM श्री @ArvindKejriwal जी ने लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र Congress अध्यक्ष श्री @kharge जी और श्री @RahulGandhi जी से मुलाकात की।
AAP MP श्री @raghav_chadha जी भी मीटिंग में मौजूद रहे। pic.twitter.com/frbGyMo02Q
— AAP (@AamAadmiParty) January 13, 2024
बैठक की जानकारी कांग्रेस ने भी अपने एक्स अकाउंट पर दी. कांग्रेस ने लिखा, "आज कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मुलाकात की. इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा मौजूद रहे."
आज कांग्रेस अध्यक्ष श्री @kharge से आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक श्री @ArvindKejriwal ने मुलाकात की।
इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री @RahulGandhi, महासचिव (संगठन) श्री @kcvenugopalmp और आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद श्री @raghav_chadha मौजूद रहे। pic.twitter.com/2cwAoLCrdC
— Congress (@INCIndia) January 13, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 13, 2024 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

