देश

Chhattisgarh MLAs Salary Hike: छत्तीसगढ़ में विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी, महीने के मिलेंगे 1 लाख 60 हजार

विधायकों के चिकित्सा और टेलीफोन भत्ते में 5-5 हजार की वृद्धि की गई है. निर्वाचन क्षेत्र के भत्ते में भी 25-25 हजार की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई.

Chhattisgarh MLAs Salary Hike: छत्तीसगढ़ में विधायकों की सैलरी में बढ़ोतरी, महीने के मिलेंगे 1 लाख 60 हजार
सीएम भूपेश बघेल (Photo Credits: Twitter)

Chhattisgarh MLAs Salary Hike, रायपुर: छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज विधायकों के वेतन और भत्ते में बढ़ोतरी करने की मंजूरी मिल गई (Salary and Allowances Amendment Bill 2022) है. पहले 95 हजार प्रतिमाह विधायकों को वेतन मिलता था. अब उसमें बढ़ोतरी कर 1.60 हजार प्रतिमाह (Chhattisgarh MLAs salary Increase) कर दिया गया है.

विधायकों के चिकित्सा और टेलीफोन भत्ते में 5-5 हजार की वृद्धि की गई है. निर्वाचन क्षेत्र के भत्ते में भी 25-25 हजार की बढ़ोतरी की गई है. इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में विधानसभा परिसर स्थित उनके कार्यालय कक्ष में कैबिनेट की बैठक आयोजित की गई.

कुछ दिन पहले ही भूपेश कैबिनेट की बैठक में विधायकों के वेतन बढ़ाए जाने का निर्णय लिया गया था. उसके बाद छत्तीसगढ़ विधानसभा मानसून सत्र के तीसरे दिन इस विधेयक को सदन में पेश किया गया, जहां वेतन वृद्धि विधेयक को पारित कर दिया गया.

छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के तीसरे दिन भी सदन में हंगामा जारी है. सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच धान के समर्थन मूल्य को लेकर काफी बहस हुई. मुख्यमंत्री ने धान के समर्थन मूल्य पर केन्द्र और राज्य सरकारों द्वारा जारी की गई राशि की जानकारी सदन के समक्ष रखी.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2022 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).