Odisha: श्रमिक दिवस पर ओडिशा सरकार ने दिया तोहफा, न्यूनतम दैनिक वेतन के साथ VDA में हुई वृद्धि
श्रमिक दिवस के मौके पर ओडिशा सरकार ने शनिवार को राज्य में श्रमिकों की विभिन्न श्रेणियों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वीडीए) में औसतन 11 रुपये प्रति दिन की बढ़ोतरी करके न्यूनतम दैनिक वेतन में वृद्धि की है.
उड़ीसा: श्रमिक दिवस के मौके पर ओडिशा सरकार ने शनिवार को राज्य में श्रमिकों की विभिन्न श्रेणियों के लिए परिवर्तनीय महंगाई भत्ते (वीडीए) में औसतन 11 रुपये प्रति दिन की बढ़ोतरी करके न्यूनतम दैनिक वेतन में वृद्धि की है.
ओडिशा सरकार ने कहा कि "मजदूरी की न्यूनतम दर के अलावा 1 अप्रैल से सभी 89 अनुसूचित रोजगारों में अकुशल, अर्ध-कुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रेणियों के कर्मचारियों को 11 रुपये प्रति दिन वीडीए देय होगा."
अकुशल, अर्धकुशल, कुशल और उच्च कुशल श्रमिकों के लिए न्यूनतम दैनिक मजदूरी पहले क्रमशः 315 रुपये, 355 रुपये, 405 रुपये और 465 रुपये थी, जो बढाए जाने के बाद क्रमशः 326 रुपये, 366 रुपये, 416 रुपये और 476 रुपये हो जाएगा.
Odisha govt hikes variable dearness allowance (VDA) to be paid along with minimum daily wages for all categories of workers
— Press Trust of India (@PTI_News) May 1, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2022 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

