Champawat By-Eelection Result: चंपावत में वोटों की गिनती शुरू, CM धामी कांग्रेस प्रत्याशी से चल रहे हैं आगे
चंपावत विधानसभा उप चुनाव की मतगणना का कार्य शुरू हो गया है. पहले राउंड की गिनती पूरी की जा चुकी है. पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं.
Champawat By Eelection Result 2022: उत्तराखंड के चंपावत विधानसभा उप चुनाव की मतगणना का कार्य शुरू हो गया है. इस सीट से बीजेपी की तरफ से खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. उनका मुकाबला कांग्रेस नेता निर्मला गहतोड़ी से है. पहले राउंड की गिनती पूरी की जा चुकी है. पुष्कर सिंह धामी कांग्रेस प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं.
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान बीजेपी ने बहुमत तो पा ली थी, लेकिन सीएम उम्मीदवार पुष्कर सिंह धामी खटीमा से चुनाव हार गए थे. इसके बावजूद बीजेपी ने भरोसा जताते हुए धामी को ही मुख्यमंत्री नियुक्त किया. ऐसे में पुष्कर सिंह धामी के लिए आज का चुनाव काफी महत्वपूर्ण होने वाला है.
Uttarakhand | Counting of votes for Champawat Assembly by-election begins
CM Pushkar Singh Dhami is contesting from this seat pic.twitter.com/aK4uMOsNGy
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 3, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 08:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

