देश

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस- VIDEO

उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आज सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी.

Uttarakhand News: उत्तराखंड के नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस- VIDEO
GUN Credit- X

Uttarakhand News: उत्तराखंड के उधम सिंह नगर में आज सुबह दो नकाबपोश हमलावरों ने नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी. इस वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

DGP उत्तराखंड अभिनव कुमार ने बताया कि कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह के हत्यारों को पकड़ने के लिए STF समेत पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं. घटनास्थल का निरीक्षण और स्थानीय जनता  से बात की जाएगी. जांच के लिए SIT का गठन किया जा चुका है. सेंट्रल एजेंसी से भी संपर्क किया गया है. जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा.

नानकमत्ता गुरुद्वारा कार सेवा प्रमुख बाबा तरसेम सिंह को मारी गोली:

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).