UP Election: बटन दबाया साइकिल का, पर्ची निकला कमल का? निर्वाचन अधिकारी ने किया खंडन
कानपुर देहात में बूथ संख्या 21 पर ईवीएम पर एसपी के साइकिल चिन्ह के खिलाफ बटन दबाने पर भाजपा का चिन्ह प्रदर्शित करने वाली एक चिट बन रही है. यह शिकायत निराधार पाई गई है.
UP Assembly Election 2022, कानपुर देहात, 20 फरवरी: यूपी रविवार को उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के तहत वोटिंग हो रही है. सुबह 9 बजे तक उत्तर प्रदेश में 8.15 फीसदी वोटिंग हुई. वहीं अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीडी राम तिवारी ने बताया कि "हमें शिकायत मिली थी कि भोगनीपुर, कानपुर देहात में बूथ संख्या 21 पर ईवीएम पर एसपी के साइकिल चिन्ह के खिलाफ बटन दबाने पर भाजपा का चिन्ह प्रदर्शित करने वाली एक चिट बन रही है. यह शिकायत निराधार पाई गई है"
तीसरे चरण के तहत उत्तर प्रदेश के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान शुरू हो गया है. सुबह 7 बजे से ही मतदाताओं ने अपने-अपने घरों से निकलकर मतदान स्थल पर पहुंच कर नई सरकार के चुनाव के लिए अपने-अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया है. यह मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा.
मैनपुरी, इटावा, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, फरूखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा जिले के मतदाता 627 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला कर रहे हैं.
UP | We received a complaint that a chit displaying BJP symbol is getting generated after pressing the button against SP's Cycle symbol on the EVM at booth number 21 in Bhognipur, Kanpur Dehat. This complaint has been found baseless: Addnl Chief Electoral Officer, BD Ram Tiwari pic.twitter.com/6kFEbw7DKw
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 20, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2022 11:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

