UCC पर बोले बीजेपी सांसद रविशंकर, जैसे 370 खत्म हुआ वैसे ही यूनिफॉर्म सिविल कोड भी लागू होगा
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब है, भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होना, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो. अगर सिविल कोड लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम होंगे.
BJP MP Ravi Shankar Prasad on Uniform Civil Code: समान नागरिक संहिता पर बीजेपी सांसद रविशंकर प्रसाद का कहना है, "उस पर संसद के सभापति बात करेंगे...370 खत्म हुआ या नहीं? भगवान राम का मंदिर बन रहा है...काशी में विश्वनाथ जी का मंदिर बना या नहीं? केदारनाथ" बना या नहीं?...तीन तलाक ख़त्म हुआ या नहीं? इसी तरह यूनीफॉर्म सिविल कोड भी लागू होगा.”
यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) का मतलब है, भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए एक समान कानून होना, चाहे वह किसी भी धर्म या जाति का क्यों न हो. यानी हर धर्म, जाति, लिंग के लिए एक जैसा कानून. अगर सिविल कोड लागू होता है तो विवाह, तलाक, बच्चा गोद लेना और संपत्ति के बंटवारे जैसे विषयों में सभी नागरिकों के लिए एक जैसे नियम होंगे.
यूनिफॉर्म सिविल कोड भारत के संविधान के अनुच्छेद 44 का हिस्सा है. संविधान में इसे नीति निदेशक तत्व में शामिल किया गया है. संविधान के अनुच्छेद 44 में कहा गया है कि सभी नागरिकों के लिए समान नागरिक संहिता लागू करना सरकार का दायित्व है.
#WATCH | BJP MP Ravi Shankar Prasad on Uniform Civil Code says, "The Parliament's Chairman will talk on that...Has 370 ended or not? The temple of Lord Ram is being built...Was Vishwanath Ji's temple built or not in Kashi? Kedarnath was built or not?... Triple Talaq was ended or… pic.twitter.com/tY1RxF7zVf
— ANI (@ANI) June 30, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 30, 2023 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

