BJP-BJD Alliance? ओडिशा में भाजपा-बीजेडी का गठबंधन! CM पटनायक ने अपने वरिष्ठ नेताओं के साथ की बैठक
चर्चा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल से गठबंधन पर बीजेपी की बात बन गई है. गठबंधन की खबरों के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्टी के 20 से अधिक वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
BJP-BJD Alliance in Odisha: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए भारतीय जनता पार्टी ने ओडिशा में भी अपनी तैयारियों को लगभग पूरा कर लिया है. चर्चा है कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के बीजू जनता दल से गठबंधन पर बीजेपी की बात बन गई है. गठबंधन की खबरों के बीच ओडिशा के मुख्यमंत्री और बीजेडी अध्यक्ष नवीन पटनायक के आवास पर महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें पार्टी के 20 से अधिक वरिष्ठ नेता मौजूद थे.
Important meeting at Odisha CM & BJD president, Naveen Patnaik's residence concludes; over 20 senior leaders of the party were present#Odisha
— OTV (@otvnews) March 6, 2024
आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी और बीजू जनता दल के बीच गठबंधन लगभग तय माना जा रहा है. जानकारी के मुताबिक एक हफ्ते पहले ही बीजेपी और बीजेडी के बड़े नेताओं में गठबंधन को लेकर बातचीत हो चुकी है. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी और बीजेडी के बीच सीट बंटवारे को लेकर भी बात हो चुकी है. जानकारी के मुताबिक इस गठबंधन के तहत लोकसभा चुनाव में बीजेपी को 13 से 14 सीटें मिल सकती हैं और बीजेडी को 7 से 8 सीटें लोकसभा की दी जा सकती हैं.
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 06, 2024 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

