Manipur Election 2022: बीजेपी ने मणिपुर की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की, CM बीरेन सिंह हिंगांग से लड़ेंगे चुनाव
बीजेपी ने मणिपुर की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हिंगांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे. इससे पहले बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने ऐलान किया कि पार्टी राज्य की सभी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी. मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने गुरुवार को चार वाम दलों और जनता दल-सेक्युलर के साथ चुनाव पूर्व गठबंधन की घोषणा की.
केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता भूपेंद्र यादव ने कहा कि पार्टी संसदीय बोर्ड ने तय किया है कि बीजेपी मणिपुर में सभी 60 सीटों पर पूरी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी. पार्टी के संसदीय बोर्ड ने सभी 60 सीटों के उम्मीदवारों के नाम तय किए हैं. इसके तहत बीजेपी ने मणिपुर की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की. मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हिंगांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.
बीजेपी ने 2017 में 21 सीटें हासिल की थीं, पहली बार सत्ता में आई, चार एनपीपी विधायकों, चार नगा पीपुल्स फ्रंट (एनपीएफ) के सदस्यों, तृणमूल कांग्रेस के एकमात्र विधायक और एक निर्दलीय सदस्य के समर्थन से गठबंधन सरकार बनाई. कांग्रेस 28 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरने के बावजूद 15 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई थी. 60 सदस्यीय मणिपुर विधानसभा के लिए दो चरणों में 27 फरवरी और 3 मार्च को मतदान होगा और मतों की गिनती 10 मार्च को होगी.
भाजपा ने मणिपुर की सभी 60 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की। मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह हिंगांग विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। pic.twitter.com/9VKSBzrjRX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 30, 2022 01:15 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

