Bengal: अधीर रंजन चौधरी का अमित शाह पर हमला, कहा- अंग्रेजी के विकल्प के रूप में स्वीकार नहीं है हिंदी, यह सांस्कृतिक आतंकवाद है
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि हिंदी की स्वीकार्यता स्थानीय भाषाओं के नहीं, बल्कि अंग्रेजी के विकल्प के रूप में होनी चाहिए.
9 अप्रैल: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बृहस्पतिवार को कहा था कि हिंदी की स्वीकार्यता स्थानीय भाषाओं के नहीं, बल्कि अंग्रेजी के विकल्प के रूप में होनी चाहिए. इस पर पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद अधीर रंजन चौधरी (Adhir Ranjan Chowdhury) ने कहा " हम इसे स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं हैं यह सांस्कृतिक आतंकवाद (Cultural Terrorism) है.
केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार, शाह ने यहां संसदीय राजभाषा समिति की 37वीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निर्णय किया है कि सरकार चलाने का माध्यम राजभाषा है और यह निश्चित तौर पर हिंदी के महत्व को बढ़ाएगा.
We're not ready to accept it (Union HM's remark 'Hindi should be accepted as an alternative to English'). This is cultural terrorism: West Bengal Congress chief & MP Adhir Ranjan Chowdhury pic.twitter.com/ywe51mxgXw
— ANI (@ANI) April 9, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2022 06:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

