Nitish Meets PM Modi: फ्लोर टेस्ट से पहले सीएम नीतीश कुमार ने पीएम नरेंद्र मोदी से की मुलाकात, सीट शेयरिंग पर हुई बात?
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दो दिन के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. आज शाम उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात उनके आवास पर मुलाकात की.
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार को दो दिन के लिए दिल्ली पहुंच गए हैं. आज शाम उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात उनके आवास पर मुलाकात की. NDA सरकार बनने के बाद CM नीतीश की PM मोदी से ये पहली मुलाकात है. इससे पहले पिछले साल सितंबर में G20 में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की डिनर पार्टी में दोनों नेताओं की मुलाकात हुई थी.
नीतीश कुमार बीजेपी के वरिष्ठ नेता अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से भी मुलाकात करेंगे. नीतीश कुमार को 12 फरवरी को बिहार विधानसभा में बहुमत साबित करना है. फ्लोर टेस्ट से पहले उनकी ये मुलाकात अहम मानी जा रही है.
Chief Minister of Bihar, Shri @NitishKumar, met Prime Minister @narendramodi. pic.twitter.com/90j2edfVXE
— PMO India (@PMOIndia) February 7, 2024
2 दिन पहले बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व ने बिहार के दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिंह के साथ दिल्ली में बैठक की थी. ऐसे में यह चर्चा तेज हो गई है कि क्या 2024 के चुनाव में सीटों को लेकर यहां भी पेंच फंस गया है?
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

