देश

MP में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट का किया विस्तार, जानें कौन बना मंत्री

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. तीन अलग-अलग क्षेत्रों के विधायकों को मंत्री बनाया गया है. उन्हें राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल ने आज शपथ दिलाई.

MP में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने कैबिनेट का किया विस्तार, जानें कौन बना मंत्री
MP Cabinet Expansion

मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया है. तीन अलग-अलग क्षेत्रों के विधायकों को मंत्री बनाया गया है. उन्हें राज्यपाल मंगूभाई सी पटेल ने आज शपथ दिलाई.

ब्राह्मण नेता और विंध्य क्षेत्र के रीवा से विधायक पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला और महाकौशल क्षेत्र के बालाघाट से विधायक और एमपी पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष गौरीशंकर बिसेन को मंत्री बनाया गया है. मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों में लोधी समाज से राहुल सिंह लोधी शामिल हैं.

तीन नए मंत्री बनाए जाने के बाद अब शिवराज चौहान कैबिनेट में कुल मंत्रियों की संख्या 34 हो गई है. राज्य कैबिनेट में मुख्यमंत्री के साथ 35 मंत्रियों की जगह है. हालिया, विस्तार के बाद कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या लगभग पूरी हो गई.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2023 10:07 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).