BJP अगले हफ्ते गुजरात विधानसभा भंग कर के चुनावों का ऐलान करने जा रही है?- अरविंद केजरीवाल
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि "क्या भाजपा अगले हफ़्ते गुजरात विधान सभा भंग करके गुजरात के चुनावों का एलान करने जा रही है?
गुजरात: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल गुजरात चुनाव को लेकर बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि "क्या भाजपा अगले हफ़्ते गुजरात विधान सभा भंग करके गुजरात के चुनावों का एलान करने जा रही है? “आप” का इतना डर?" उन्होंने ये बयान ने गुजरात दौरे पर जाने से ठीक पहले दिया है. केजरीवाल आज 30 अप्रैल को रात 9 बजे सूरत एयरपोर्ट पहुंचेंगे और रात में सूरत सर्किट हाउस में रुकेंगे.
केजरीवाल 1 मई को सुबह 9 बजे सर्किट हाउस से भरूच के लिए रवाना होंगें. सुबह 11 बजे छोटूभाई वसावा के गांव मालजीपूरा पहुंचेंगे केजरीवाल, जहां से दोनों नेता साथ में महासम्मेलन स्थल चन्देरिया जाएंगे. इसके बाद वह चन्देरिया में आदिवासी संकल्प महासम्मेलन को सम्बोधित करेंगे. दोपहर 1:30 से 3 बजे के बीच छोटूभाई वसावा के घर लंच और पार्टी नेताओं के साथ मीटिंग करेंगे. इसके बाद केजरीवाल दोपहर 3 बजे वड़ोदरा एयरपोर्ट के लिए निकल जाएंगे.
क्या भाजपा अगले हफ़्ते गुजरात विधान सभा भंग करके गुजरात के चुनावों का एलान करने जा रही है? “आप” का इतना डर?
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 30, 2022 07:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

