Rohingya Flats Delhi: सीएम केजरीवाल ने झूठ बोला और रेवड़ी बांटी, लेकिन रोहिंग्याओं के लिए डिटेंशन सेंटर नहीं बनवा पाए: अनुराग ठाकुर
बता दें कि दिल्ली में करीब 1,100 रोहिंग्या रह रहे हैं. उनके रहने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था है. गृह मंत्रालय ने कहा है कि निर्वासित किए जाने तक अवैध विदेशियों को डिटेंशन सेंटर्स में ही रखा जाएगा.
दिल्ली: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा "यहां रहने वाले और अवैध प्रवासी रोहिंग्याओं (Rohingyas) को मुफ्त पानी, बिजली, राशन दिया जाता है; अब फ्लैट भी उन्हें दिल्ली सरकार को देने थे...उन्होंने फिर झूठ बोला, रेवड़ी बांटी...वह (सीएम केजरीवाल) डिटेंशन सेंटर क्यों नहीं तैयार कर पाए."
उन्होंने कहा "वे (आप सरकार) वोट बैंक की राजनीति के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता करने के लिए तैयार हैं. राष्ट्रीय सुरक्षा हमारे लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और जैसा कि हमने पहले कहा है, अवैध अप्रवासियों को यहां आश्रय नहीं दिया जाएगा. विदेश मंत्रालय उन्हें उनके देशों में वापस भेजने के लिए बातचीत कर रहा है."
बता दें कि दिल्ली में करीब 1,100 रोहिंग्या रह रहे हैं. उनके रहने के लिए टेंट आदि की व्यवस्था है. गृह मंत्रालय ने कहा है कि निर्वासित किए जाने तक अवैध विदेशियों को डिटेंशन सेंटर्स में ही रखा जाएगा. लेकिन दिल्ली सरकार ने अबतक मौजूदा लोकेशन को डिटेंशन सेंटर घोषित नहीं किया है. उनको ऐसा तुरंत करने का निर्देश दिया गया है.
Delhi | Rohingyas who live here & are illegal migrants are given free water, electricity, ration; now even flats were to be given to them by Delhi govt... they have lied again, distributed 'Revdis'... why could he (CM Kejriwal) not ready detention centers: Union Min Anurag Thakur pic.twitter.com/Enq3q60ksU
— ANI (@ANI) August 18, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

