Amit Shah On Electoral Bonds: चुनावी बॉन्ड पर अमित शाह ने विपक्ष को दिया करारा जवाब, वीडियो में देखें क्या बोले गृहमंत्री
अमित शाह ने कहा कि भाजपा को लगभग 6 हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं. कुल बॉन्ड 20 हजार करोड़ के हैं तो 14 हजार के बॉन्ड कहां गए?
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इंडिया टुडे को एक इंटरव्यू दिया, जो काफी चर्चा में है. विपक्ष से सवाल पूछते हुए अमित शाह ने कहा कि कोई मुझे ये समझा दे कि इलेक्टोरल बॉन्ड आने से पहले चंदा कैसे आता था. उन्होंने कहा कि मैं पूछना चाहता हूं कि जो कैश में चंदा आता था, उसमें किसका नाम सामने आया है.
अमित शाह ने कहा कि भाजपा को लगभग 6 हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं. कुल बॉन्ड 20 हजार करोड़ के हैं तो 14 हजार के बॉन्ड कहां गए? उन्होंने कहा कि TMC को 1600 करोड़, कांग्रेस को 1400 करोड़, BRS को 1200 करोड़, BJD के 775 करोड़ और DMK को 639 करोड़ के बॉन्ड मिले. उन्होंने कहा कि देश में हमारे 303 सांसद हैं हमारे 6 हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं, 242 सांसद जिन पार्टियों के हैं, उन्हें 14 हजार करोड़ के बॉन्ड मिले हैं.
Shri @AmitShah provides detailed insights into Electoral Bonds.#ShahAtIndiaToday
Watch the entire interview: https://t.co/dr7sOG8WJs pic.twitter.com/WFgP772Xxz
— BJP (@BJP4India) March 15, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 15, 2024 10:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

