देश

UP: अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, कहा- साइकिल के बदले फूल पर डलवाया गया वोट

दिव्यांगों से मतदान कराने के लिए गई पोलिंग टीम पर लोगों ने एक विशेष पार्टी के पक्ष में वो डलवाने का आरोप लगाया है, जिसके बाद अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग पर सवाल उठाए हैं.

UP: अखिलेश यादव ने यूपी चुनाव में धांधली का लगाया आरोप, कहा- साइकिल के बदले फूल पर डलवाया गया वोट
अखिलेश यादव (Photo Credit : Twitter)

UP Assembly elections 2022, आगरा, 7 फरवरी: आगरा में फतेहाबाद विधानसभा  (Fatehabad Assembly Seat) के जुगराजपुर गांव में दिव्यांगों (Handicapped) और 80 से अधिक उम्र के बुजुर्गों को मतदान (Polling) कराने के लिए गई पोलिंग टीम पर लोगों ने एक विशेष पार्टी के पक्ष में वो डलवाने का आरोप (Rigging in Election) लगाया है. लोगों ने हंगामा करते हुए मतदान बंद करा दिया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. फोर्स लेकर पहुंचे मौके पर पहुंचे एसडीएम ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया.

इस घटना पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा "वृद्धों और दिव्यांगों से वोट डलवाने में धांधली के मामले में फतेहाबाद विधानसभा में पोलिंग पार्टी पर, मतदाता की इच्छा के विरूद्ध, ख़ुद ही मनमाना वोट डालने का गंभीर आरोप लगा है. चुनाव आयोग तत्काल कार्रवाई करे. सपा-गठबंधन के सभी समर्थक व कार्यकर्ता वोटिंग के समय पूरी निगरानी रखें.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2022 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).