देश

'मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ', जामा मस्जिद के शाही इमाम का विवादित बयान

सिद्दीकी ने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है और खुलकर विरोध किया है. उन्होंने इसे इस्लाम के खिलाफ बताया है.

'मुस्लिम महिलाओं को टिकट देना इस्लाम के खिलाफ', जामा मस्जिद के शाही इमाम का विवादित बयान
अहमदाबाद जामा मस्जिद, के शाही इमाम शब्बीर अहमद सिद्दीकी (Photo : ANI)

Gujarat Assembly Elections 2022:  गुजरात में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग से ठीक एक दिन पहले अहमदाबाद (Ahmedabad) की जामा मस्जिद के शाही इमाम (Jama Masjid  Shahi Imam) शब्बीर अहमद सिद्दीकी (Shabbir Ahmed Siddiqui) ने विवादित बयान दिया. सिद्दीकी ने चुनावों में मुस्लिम महिलाओं को टिकट देने पर आपत्ति जताई है.

शब्बीर अहमद सिद्दीकी ने इसे इस्लाम के खिलाफ (Muslim women in elections is against Islam) बताया है. इसके साथ ही इस्लाम को कमजोर की साजिश करार दिया है. सिद्दीकी ने कहा कि इस्लाम को कमजोर किया जा रहा है. क्या कोई मर्द नहीं बचा है टिकट के लिए?

उन्होंने कहा- "इस्लाम की बात आई है तो बताना चाहेंगे कि अभी यहां लोग नमाज पढ़ रहे हैं. क्या एक भी औरत नजर आई? इस्लाम में सबसे ज्यादा अहमियत नमाज को है. अगर औरतों का इस तरह से लोगों के सामने आना इस्लाम में जायज होता तो उनको मस्जिद से नहीं रोका जाता. मस्जिद से क्यों रोक दिया गया, क्योंकि औरत का इस्लाम में एक मकाम है. इसलिए जो कोई भी औरतों को टिकट देते हैं, वे इस्लाम के खिलाफ बगावत करते हैं. इस्लाम के खिलाफ उनका ये अमल है. मर्द नहीं हैं क्या... जो आप औरतों को ला रहे हैं. इससे हमारा मजहब कमजोर होगा. ये इसलिए कमजोर होगा... क्योंकि कल कर्नाटक में हिजाब का मसला चला. हंगामा हुआ."

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2022 06:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).