Maharashtra Political Crisis: एकनाथ शिंदे 40 विधायकों के साथ असम पहुंचे, कहा- बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे बढ़ाएंगे
एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि शिवसेना के 40 विधायक मेरे साथ हैं. हम लोग बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे लेकर जाएंगे.
Maharashtra Political Crisis: गुवाहाटी पहुंचकर एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि शिवसेना के 40 विधायक मेरे साथ हैं. हम लोग बालासाहेब के हिंदुत्व को आगे लेकर जाएंगे. एकनाथ शिंदे के साथ गुवाहाटी पहुंचे महाविकास अघाडी के राज्यमंत्री बच्चू कडू ने कहा कि उद्धव ठाकरे से उनकी कोई नाराजगी नहीं है. शिवसेना विधायक राष्ट्रवादी कांग्रेस और कांग्रेस के साथ नहीं जाना चाहते. कडू ने कहा कि अब सत्ता परिवर्तन के बाद ही लौटेंगे. कोई किसी को भी जबरन लेकर नहीं आया है.
बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के कुल 55 विधायक हैं. ऐसे में अगर शिंदे ने 40 विधायकों को अपनी तरफ कर लिया है तो यह ठाकरे को करारा झटका है.
#WATCH | "A total of 40 Shiv Sena MLAs are present here. We will carry Balasaheb Thackeray's Hindutva," said Shiv Sena leader Eknath Shinde after arriving in Guwahati, Assam pic.twitter.com/YpSrGbJvdt
— ANI (@ANI) June 22, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2022 07:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

