देश

Caught on camera: पटना में पुलिसवाले ने गलती से एसडीएम पर ही भांज दी लाठी, वायरल हुआ VIDEO

बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एससी, एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. इस दौरान पुलिस वाले ने गलती से एसडीएम पर भी लाठी भांज दी.

Caught on camera: पटना में पुलिसवाले ने गलती से एसडीएम पर ही भांज दी लाठी, वायरल हुआ VIDEO
Photo- X

Police Lathicharge in Patna: बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने एससी, एसटी आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. इस दौरान पुलिस वाले ने गलती से एसडीएम पर भी लाठी भांज दी. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें देखा जा सकता है कि डाक बंगला चौराहा रण क्षेत्र बना हुआ है. यातायात बाधित करने वाले प्रदर्शनकारियों पर पुलिस लाठीचार्ज कर रही है. लोगों को समझाने के लिए एसडीएम को भी सड़क पर उतरना पड़ा. इसी बवाल के दौरान एक पुलिसकर्मी ने गलती से एसडीएम पर लाठीचार्ज कर दिया. इसके तुरंत बाद अन्य पुलिसकर्मियों ने हस्तक्षेप कर उसे रोक लिया. हालांकि, पुलिस की  इस लापरवाही पर एसडीएम नाराज दिखाए दिए.

पटना में पुलिसकर्मी ने गलती से एसडीएम पर कर दिया लाठीचार्ज

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).