Gita Jayanti 2021: संस्कृत में श्लोक शेयर कर पीएम मोदी ने दी गीता जयंती की शुभकामनाएं, कहा- इसमें दी हुई शिक्षा को विश्व में गूंजते देख हो रही खुशी
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा “जीवन के कई आयामों के लिए यह एक व्यावहारिक मार्गदर्शक, गीता की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर गूंजते हुए देखकर खुशी होती है.” इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक श्लोक भी शेयर किया है.
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा “जीवन के कई आयामों के लिए यह एक व्यावहारिक मार्गदर्शक, गीता की शिक्षाओं को विश्व स्तर पर गूंजते हुए देखकर खुशी होती है.” इसके साथ ही पीएम मोदी ने एक श्लोक भी शेयर किया है.
हर साल मार्गशीर्ष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मोक्षदा एकादशी मनाई जाती है और इसी दिन गीता जयंती का पर्व भी मनाया जाता है. प्रचलित मान्यताओं के अनुसार, द्वापर युग में महाभारत के युद्ध से ठीक पहले कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने इसी पावन तिथि पर अपने मुख से अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था, इसलिए माना जाता है कि इसी दिन श्रीमद्भगवत गीता का जन्म हुआ था. भगवान श्रीकृष्ण द्वारा दिया गया गीता का ज्ञान आज के जीवन में हर किसी पर बिल्कुल सटीक बैठता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि श्रीमद्भगवत गीता में इंसान के जीवन का सार छुपा है और इसमें हर व्यक्ति के जीवन की समस्याओं का समाधान स्थित है.
सर्वोपनिषदो गावो दोग्धा गोपाल नन्दन:।
पार्थो वत्स: सुधीर्भोक्ता दुग्धं गीतामृतं महत्।।
गीता जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
Greetings to on Gita Jayanti.
A practical guide for several dimensions of life, it is gladdening to see the teachings of the Gita reverberate globally.
— Narendra Modi (@narendramodi) December 14, 2021
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2021 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

