Qatar’s Amir Al Thani India Visit: 'मेरे भाई का भारत में स्वागत है': पीएम मोदी ने कतर के अमीर का किया स्वागत, एयरपोर्ट पहुंचकर लगाया गले (View Photos)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का गर्मजोशी से स्वागत किया.
Qatar’s Amir Al Thani India Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल थानी का गर्मजोशी से स्वागत किया. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "अपने भाई, कतर के अमीर महामहिम शेख तमीम बिन हमद अल थानी का स्वागत करने के लिए हवाई अड्डे पर गया. भारत में उनके सफल प्रवास की कामना करता हूं और कल हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं."
इस यात्रा को भारत और कतर के बीच संबंधों को और मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है. दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और आपसी सहयोग जैसे मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है.
ये भी पढें: Israel-Hamas: 60 फिलिस्तीनी कैदियों को भेजा जाएगा तुर्किये, कतर, मलेशिया और पाकिस्तान
पीएम मोदी ने कतर के अमीर का किया स्वागत
Went to the airport to welcome my brother, Amir of Qatar H.H. Sheikh Tamim Bin Hamad Al Thani. Wishing him a fruitful stay in India and looking forward to our meeting tomorrow.@TamimBinHamad pic.twitter.com/seReF2N26V
— Narendra Modi (@narendramodi) February 17, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 17, 2025 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

