Bharat Tex 2024: PM मोदी का बड़ा दावा, कहा- 25 साल में विकसित राष्ट्र बन जाएगा भारत- VIDEO
दिल्ली में 'भारत टेक्स 2024' के उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने आगामी 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है. गरीब, युवा, किसान और महिलाएं विकसित राष्ट्र के 4 प्रमुख स्तंभ हैं.
Bharat Tex 2024: दिल्ली में 'भारत टेक्स 2024' के उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि भारत ने आगामी 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है. गरीब, युवा, किसान और महिलाएं विकसित राष्ट्र के 4 प्रमुख स्तंभ हैं. भारत का कपड़ा क्षेत्र इन चारों से जुड़ा हुआ है. इसलिए भारत टेक्स के आयोजन का महत्व बहुत बढ़ जाता है. विकसित भारत के निर्माण में कपड़ा क्षेत्र के योगदान को बढ़ाने के लिए हम बहुत विस्तृत दायरे में काम कर रहे हैं. हमने कारीगरों और बाजार के बीच की दूरी कम की है. देश में डायरेक्ट सेल, प्रदर्शनी और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की सुविधा बढ़ाई गई है. आने वाले समय में देश के अलग-अलग राज्यों में 7 PM मित्र पार्क बनाए जाएंगे. यह योजना आपके लिए बहुत बड़े अवसर लेकर आएगी.
देखें वीडियो:
#WATCH दिल्ली: PM मोदी ने कहा, "भारत ने आगामी 25 वर्षों में विकसित राष्ट्र का संकल्प लिया है। गरीब, यूवा, किसान और महिलाएं विकसित राष्ट्र के 4 प्रमुख स्तंभ हैं और भारत का कपड़ा क्षेत्र इन चारों से जुड़ा है, इसलिए भारत टेक्स के आयोजन का महत्व बहुत बढ़ जाता है। विकसित भारत के… pic.twitter.com/s6oLNs4HpS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 26, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 26, 2024 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

