देश

PM Modi Met Ukrainian President Zelensky: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से की मुलाकात, कहा- बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाना होगा विवाद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक अहम बैठक की.

PM Modi Met Ukrainian President Zelensky: पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से की मुलाकात, कहा- बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाना होगा विवाद
Photo Credit- X/@narendramodi

PM Modi Met Ukrainian President Zelensky: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज इटली में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ एक अहम बैठक की. इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने सोशल साइट एक्स पर लिखा- राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की के साथ बहुत ही सार्थक बैठक हुई. भारत यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए उत्सुक है. पीएम ने रूस-यूक्रेन संघर्ष पर कहा कि भारत मानव-केंद्रित दृष्टिकोण में विश्वास करता है. दोनों देशों को बातचीत और कूटनीति के माध्यम से शांति का रास्ता निकलना चाहिए. पीएम मोदी पिछले साल मई में हिरोशिमा में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान भी जेलेंस्की से मुलाकात की थी. उस दौरान भी भारत का कहना था कि यूक्रेन में संघर्ष को बातचीत और कूटनीति के जरिए सुलझाया जाना चाहिए.

पीएम मोदी ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की से की मुलाकात

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 03:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).