Amrit Bharat Station Scheme: देश की बदलेगी तस्वीर! पीएम मोदी ने रिडेवलपमेंट के लिए 508 रेलवे स्टेशनों की रखी आधारिशिला
केंद्र की मोदी सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश को बड़ी सौगात दी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के तहत 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट के लिए आधारिशिला रखा है.
Amrit Bharat Station Scheme: केंद्र की मोदी सरकार ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देश को बड़ी सौगात दी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना के तहत 508 रेलवे स्टेशनों के रिडेवलपमेंट के लिए आधारिशिला रखा है. प्रधानमंत्री द्वारा देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी (Union Minister Meenakshi Lekhi) ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अमृत महोत्सव के तहत चरणबद्ध तरीके से 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा. आज 508 स्टेशनों का शिलान्यास किया गया.
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 24,470 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा. ये 508 स्टेशन 27 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैले हुए हैं, जिनमें उत्तर प्रदेश और राजस्थान में 55-55 स्टेशन, बिहार में 49, महाराष्ट्र में 44, पश्चिम बंगाल में 37, मध्य प्रदेश में 34, असम में 32, ओडिशा में 25, पंजाब में 22, गुजरात और तेलंगाना में 21-21, झारखंड में 20, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में 18-18, हरियाणा में 15 और कर्नाटक में 13, चंडीगढ़ में 8, केरल में 5, दिल्ली, त्रिपुरा, जम्मू और कश्मीर तथा उत्तराखंड में 3-3 जबकि हिमाचल प्रदेश, मेघालय, नागालैंड और पुदुचेरी में 1-1 स्टेशन शामिल हैं.
Video:
Under Amrit Bharat Station Scheme, 508 railway stations are set to be redeveloped, leading to a significant transformation of rail infrastructure in India. https://t.co/RavZz4l9Lc
— Narendra Modi (@narendramodi) August 6, 2023
Tweet:
#WATCH अमृत महोत्सव के तहत चरणबद्ध तरीके से 1300 से अधिक रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जाएगा। आज 508 स्टेशनों का शिलान्यास किया गया...: PM मोदी द्वारा देश भर में 508 रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की आधारशिला रखने के बाद केंद्रीय मंत्री मीनाक्षी लेखी pic.twitter.com/CuM2LUyDvY
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 6, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2023 02:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

