PM Modi Dongargarh Visit: पीएम मोदी ने डोंगरगढ़ के चंद्रगिरि में जैन संत विद्यासागर से लिया आशीर्वाद, मां बम्लेश्वरी के किए दर्शन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचे है. जैन तीर्थ स्थल चंद्रगिरि पहुंचकर पीएम मोदी ने जैन संत विद्यासागर महाराज के दर्शन किए. इसके बाद प्रधानमंत्री डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने माता बम्लेश्वरी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की.
PM Modi Dongargarh Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव के डोंगरगढ़ पहुंचे है. जैन तीर्थ स्थल चंद्रगिरि पहुंचकर पीएम मोदी ने जैन संत विद्यासागर महाराज के दर्शन किए. इसके बाद प्रधानमंत्री डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचे. यहां उन्होंने माता बम्लेश्वरी के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की. इस दौरे के दौरान पीएम मोदी के साथ पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह भी मौजूद रहे. बता दें की प्रधानमंत्री के प्रवास के दौरान सुरक्षा कारणों से डोंगरगढ़ को छावनी में तब्दील कर दिया गया था. मां बम्लेश्वरी मंदिर तक पहुंच मार्ग को भी बैरिकेड्स लगाकर बंद कर दिया गया. मंदिर क्षेत्र में दुकानें और व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे. सुरक्षा कारणों से मीडिया को मंदिर क्षेत्र में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. मां बम्लेश्वरी मंदिर के मुख्य पुजारी और ट्रस्टी को छोड़कर अन्य कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई है.
देखें वीडियो:
#WATCH | Chhattisgarh: Prime Minister Narendra Modi offered prayers at Chandragiri Jain Temple and took blessings from Saint Vidhya Sagar Maharaj in Rajnandgaon's Dongargarh. pic.twitter.com/MMbxC19XlN
— ANI (@ANI) November 5, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 05, 2023 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

