देश

कांग्रेस कह रही है 'The Kashmir Files' में गलत दिखाया गया, जबकि पंडितों के साथ उससे भी ज्यादा हुआ: केंद्रीय मंत्री

केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे ने कहा जो लोग बोल रहे हैं कि फिल्म में गलत दिखाया गया, तो वो तो बहुत कम है, उनके साथ क्या नहीं हुआ? इन सबकी जिम्मेदार कांग्रेस है.

कांग्रेस कह रही है 'The Kashmir Files' में गलत दिखाया गया, जबकि पंडितों के साथ उससे भी ज्यादा हुआ: केंद्रीय मंत्री
(Photo Credit : Facebook/Twitter)

14 मार्च: फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' लेकर सियासत (Politics on The Kashmir Files) शुरू हो गई है. केंद्रीय मंत्री अश्वनी कुमार चौबे (Minister Ashwini Kumar Choubey) ने कश्मीर नीति को लेकर कांग्रेस (Congress) पर सवाल खड़े किए. उन्होंने कहा- कांग्रेस के लोग नेहरू जी के वक्त से पंडित तो कहलाए, लेकिन उन्होंने इतनी गलत नीति बनाई कि आज तक कश्मीरी पंडित रो रहे हैं और जो लोग बोल रहे हैं कि फिल्म में गलत दिखाया गया, तो वो तो बहुत कम है, उनके साथ क्या नहीं हुआ? इन सबकी जिम्मेदार कांग्रेस है"

फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' 11 मार्च को रिलीज कर दी गई है और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन कर रही है. फिल्म की कहानी दर्शकों के दिल को छू रही है. 'द कश्मीर फाइल्स' को कर्नाटक सरकार ने भी टैक्स फ्री कर दिया है. इससे पहले हरियाणा, गुजरात और मध्यप्रदेश सरकार द्वारा फिल्म को राज्यों में टैक्स फ्री किया जा चुका है.

द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती जैसे दिग्गज कलाकार हैं. इसके अलावा फिल्म में पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, चिन्मय मंडलेकर, पुनीत इस्सर, भाशा सुम्बली जैसे कलाकारों ने अभिनय किया हैं. द कश्मीर फाइल्स में अनुपम खेर के अभिनय को सभी की सराहना मिल रही है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2022 02:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).