VIDEO: महाराष्ट्र में प्रचार के दौरान मराठी बोलते दिखे पवन कल्याण, भाषण की गलतियों के लिए माफी मांगकर जीता दिल
आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी (JSP) के अध्यक्ष पवन कल्याण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
Pawan Kalyan Speaks in Marathi: आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और जन सेना पार्टी (JSP) के अध्यक्ष पवन कल्याण का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पवन कल्याण महाराष्ट्र में NDA उम्मीदवारों के लिए प्रचार करते हुए मराठी भाषा में भाषण देते नजर आ रहे हैं. पवन कल्याण मराठी में भाषण के दौरान गलती होने पर माफी मांगते हुए दिखते हैं. उन्होंने कहा, "अगर मेरी मराठी में कोई गलती हो जाए, तो कृपया मुझे माफ करें." अपने संबोधन की शुरुआत उन्होंने "जय भवानी, जय शिवाजी, जय महाराष्ट्र" के नारों से की, जिससे वहां मौजूद भीड़ ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. जानकारी के अनुसार, यह वीडियो 14 नवंबर को देगलूर में एक रैली के दौरान का है, जहां मंच से मराठी में बोलकर पवन कल्याण ने लोगों को चौंका दिया.
महाराष्ट्र में प्रचार के दौरान मराठी बोलते दिखे पवन कल्याण
NDA launches its star campaigner in #Maharashtra
Pawan Kalyan campaigning for Mahayuti in Marathi 😁@PawanKalyan pic.twitter.com/S1SKDPk3R0
— Nabila Jamal (@nabilajamal_) November 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2024 08:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

