Patna School Holiday: बिहार में कड़ाके के ठंड और शीतलहर के बीच पटना में कक्षा 8वीं तक से सभी स्कूल बंद, आदेश जारी
बिहार समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर पड़ रही है. शीतलहर के चलते बिहार की राजधानी पटना में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल को 20 जनवरी तक बंद रखने के आदेश जारी हुआ है.
- Read in
- हिंदी
Patna School Holiday: बिहार समेत पूरे प्रदेश में कड़ाके की ठंड के बीच शीतलहर पड़ रही है. शीतलहर के चलते बिहार की राजधानी पटना में कक्षा 8वीं तक के सभी स्कूल को 20 जनवरी तक बंद रखने के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह ने मंगलवार को आदेश जारी किया. जिलाअधिकारी के आदेश में कहा गया है कि शीतलहर के चलते स्कूल को बंद रखने के बारे में फैसला लिया गया है.
हालांकि कक्षा 9 से उपर की कक्षाएं पूर्व की भांति सुबह 9 से दोपहर साढ़े 3 तक चलेगी. लेकिन कक्षा 8 वीं तक के छात्र स्कूल नहीं आयेंगे. बताना चाहेंगे कि बिहार में बीते एक हफ्ते से कड़ाके की ठंड के चलते लोगों को हाल बेहाल है. ठंड और शीतलहर के चलते लोगों का घर से निकलना दूभर हो रहा है. बताना चाहेंगे कि बिहार ही नहीं उत्तर भारत के समूचे राज्यों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है. जिसका असर आम लोगों के जनजीवन पर पड़ने के साथ ही सडक और रेल सेवा के साथ ही हवाई सेवा पर भी असर पड़ा है.
पटना में कक्षा 8वीं तक से सभी स्कूल बंद:
Bihar | Amid cold wave conditions, all schools in Patna till class 8 to remain closed till January 20 pic.twitter.com/4wGrz0K3Di
— ANI (@ANI) January 16, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2024 04:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

