देश

Stay on Caste-Based Census: बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना पर लगाई रोक

पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को झटका देते हुए जाति आधारित जनगणना पर रोक लगा दी है. पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया है.

Stay on Caste-Based Census: बिहार में नीतीश-तेजस्वी सरकार को बड़ा झटका, पटना हाईकोर्ट ने जातीय जनगणना पर लगाई रोक
CM Nitish Kumar (Photo: ANI)

पटना हाईकोर्ट ने नीतीश सरकार को झटका देते हुए जाति आधारित जनगणना पर रोक लगा दी है. पटना हाईकोर्ट ने गुरुवार को यह फैसला सुनाया है. इस मामले में अगली सुनवाई 3 जुलाई को होगी तब तक जातिगत जनगणना पर स्टे रहेगा. इस फैसले से नीतीश सरकार को बड़ा झटका लगा है, नीतीश सरकार लंबे समय से जातिगत जनगणना कराने के पक्ष में रही है. नीतीश कुमार के साथ अखिलेश यादव और कांग्रेस भी जातिगत जनगणना के समर्थन में है.

बता दें कि बिहार सरकार ने राज्य में जातिगत जनगणना कराने का फैसला किया था. इसका काम जनवरी 2023 से शुरू हुआ था. इसे मई तक पूरा किया जाना था, अब हाईकोर्ट ने इस पर 3 जुलाई तक रोक लगा दी है.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2023 03:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).