देश

Patra Chawl Land Scam: शिवसेना सांसद संजय राउत को 8 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा गया

शिवसेना सांसद संजय राउत की ईडी की हिरासत आज समाप्त होने के बाद उन्हें एक बार फिर PMLA कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने राउत को 8 अगस्त तक ईडी की हिरासत में भेज दिया है.

Patra Chawl Land Scam: शिवसेना सांसद संजय राउत को 8 अगस्त तक ED की हिरासत में भेजा गया
संजय राउत (Photo Credits : Twitter)

Parata Chawl Land Scam: पात्रा चॉल भूमि कथित धनशोधन मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) की ईडी (ED) की हिरासत आज समाप्त होने के बाद उन्हें एक बार फिर PMLA कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में पेश किये जाने के बाद उनकी तरफ से जमानत की मांग की गई. लेकिन कोर्ट ने उन्हें 8 अगस्त तक के लिए इडी की हिरासत में भेज दिया है. कोर्ट के समक्ष ईडी के अधिकारियों ने कहा कि राउत से पात्रा चॉल भूमि कथित धनशोधन मामले में और पूछताछ करना है. इसलिए राउत को एक बार फिर ईडी की हिरासत में दिया जाए. कोर्ट ने ईडी के अधिकारियों की बात को मानते हुए राउत को चार दिन के लिए उनकी हिरासत में भेज दिया है.

बता दें कि इसके पहले ईडी ने राउत से 31 जुलाई की देर रात पूछताछ के बाद 1 अगस्त को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट के समक्ष पेश किया था. कोर्ट ने राउत को 4 अगस्त तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया था.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2022 02:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).