India-Pak Dispute: 'हम बीच में नहीं आ रहे, दोनों देश खुद समाधान ढूंढे' पाकिस्तान में 'टारगेट किलींग' के आरोपों पर बोला अमेरिका (Watch Video)
पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की हत्या पर अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है. यूएस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम इस मुद्दे पर मीडिया रिपोर्ट्स को ध्यान से देख रहे हैं.
India Pakistan Dispute: पाकिस्तान में भारत के मोस्ट वांटेड आतंकियों की हत्या पर अमेरिका की प्रतिक्रिया आई है. दरअसल, एक ब्रिटिश अखबार 'द गार्जियन' ने अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया था कि भारत अपने पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान में छिपे आतंकियों को निशाना बना रहा है. हालांकि, भारत इन आरोपों को सिरे से नकार चुका है.
पाकिस्तान में भारत द्वारा टारगेट किलिंग के सवाल पर यूएस के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि हम इस मुद्दे पर मीडिया रिपोर्ट्स को ध्यान से देख रहे हैं. हमारे पास इस आरोप के बारे में कोई टिप्पणी नहीं है. लेकिन बिना इस मामले में हस्तक्षेप किए, हम दोनों पक्षों को संवाद के माध्यम से समाधान ढूंढने की सलाह देते हैं.
पाकिस्तान में 'टारगेट किलींग' के आरोपों पर बोला अमेरिका
Watch: On being asked about the United States' position on Pakistan's allegations against India about carrying out state killings in Pakistan, US State Department Spokesperson Matthew Miller says, "So we have been following the media reports about this issue. We don't have any… pic.twitter.com/6cixG3I5VY
— IANS (@ians_india) April 9, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2024 09:17 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

