Padma Awards 2022 List: CDS जनरल बिपिन रावत और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित, देखें पूरी लिस्ट
साल 2022 के लिए पद्म पुरस्कारों (Padma Awards 2022 List) की घोषणा हो गई है. सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार समेत 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को पद्मश्री अवार्ड से सम्मान किया जाएगा
Padma Awards 2022 List, 25 जनवरी: भारत सरकार (Indian Government) ने पद्म पुरस्कार 2022 की घोषणा कर दी है. सीडीएस जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) को मरणोपरांत पद्म विभूषण (Padma Vibhushan) और UP के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Former UP Chief Minister Kalyan Singh) को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा.
कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद को पद्म भूषण (Padma Bhushan) से सम्मानित किया जाएगा. वहीं माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई (Alphabet CEO Sundar Pichai), एसआईआई के एमडी साइरस पूनावाला को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा. ओलंपियन नीरज चोपड़ा, प्रमोद भगत और वंदना कटारिया और गायक सोनू निगम को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा.
Microsoft CEO Satya Nadella, Alphabet CEO Sundar Pichai, SII MD Cyrus Poonawalla to be conferred with Padma Bhushan
Olympians Neeraj Chopra, Pramod Bhagat & Vandana Kataria, and singer Sonu Nigam to be awarded Padma Shri pic.twitter.com/J5K9aX9Qxz
— ANI (@ANI) January 25, 2022
पश्चिम बंगाल के पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्जी को पद्म भूषण दिया जाएगा. कोवैक्सिन निर्माता भारत बायोटेक के अध्यक्ष कृष्णा एला, उनकी सह-संस्थापक पत्नी सुचित्रा एला को पद्म भूषण दिया जाएगा.
Former UP Chief Minister Kalyan Singh to be conferred with Padma Vibhushan posthumously
Former West Bengal CM Buddhadeb Bhattacharjee to get Padma Bhushan
Covaxin maker Bharat Biotech Chairman Krishna Ella, his co-founder wife Suchitra Ella to be awarded Padma Bhushan pic.twitter.com/hitWjV9kS4
— ANI (@ANI) January 25, 2022
वर्ष 2022 के लिए पद्म पुरस्कारों की घोषणा; सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह को मरणोपरांत पद्म विभूषण पुरस्कार; 4 हस्तियों को पद्म विभूषण, 17 लोगों को पद्म भूषण और 107 लोगों को दिया जाएगा पद्मश्री सम्मान #PadmaAwards #PadmaAwards2022 pic.twitter.com/Ip1utbb2Nx
— डीडी न्यूज़ (@DDNewsHindi) January 25, 2022
पूरी लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करे -padmaawards.gov.in/padmaawardees2022.pdf
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2022 08:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

