Delhi Heatwave: दिल्ली में गर्मी को लेकर ऑरेंज-येल्लो अलर्ट जारी, IMD ने बताया देश को हीटवेव से कब मिलेगी राहत- VIDEO
देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. जिसको लेकर राजधानी में ऑरेंज-येल्लो अलर्ट जारी हुआ है. दिल्ली में पड़ रही गमरी को लेकर IMD वैज्ञानिक सोमा सेन कहा कि फिलहाल राजधानी में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी
Delhi Heatwave: देश की राजधानी दिल्ली में चिलचिलाती गर्मी पड़ रही है. जिसको लेकर राजधानी में ऑरेंज-येल्लो अलर्ट जारी हुआ है. दिल्ली में पड़ रही गमरी को लेकर IMD वैज्ञानिक सोमा सेन कहा कि फिलहाल राजधानी में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. आसमान साफ है जिसके चलते पूरे उत्तर बेल्ट में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी. यह स्थिति अगले 4-5 दिन तक रहेगा. पांचवे दिन यानि 17-18 तारीख को यह कम हो सकता है.
वहीं आगे IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने कहा कि हीटवेट को देखते हुए बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, झारखंड में रेड अलर्ट जारी है. बिहार में दो दिन, झारखंड में तीन दिन और पूर्वी उत्तर प्रदेश में अगले पांच दिन हीटवेट जारी रहेंगे. पश्चिम उत्तर प्रदेश में आज ऑरेंज अलर्ट है और वहां अब रेड अलर्ट जारी नही रहेगा. वहीं पंजाब-हरियाणा में दो दिन ऑरेंज अलर्ट रहेगा, दिल्ली में आज ऑरेंज अलर्ट और उसके बाद येल्लो अलर्ट शुरू हो जाएगा. 18-19 तारीख तक बिहार में तूफान की संभावना है.
दिल्ली में गर्मी को लेकर ऑरेंज-येल्लो अलर्ट जारी:
#WATCH दिल्ली: IMD वैज्ञानिक सोमा सेन ने दिल्ली में आज ऑरेंज-येल्लो अलर्ट को लेकर कहा, "...अभी आसमान साफ है जिसके कारण पूरे उत्तर बेल्ट में हीटवेव की स्थिति बनी रहेगी। यह स्थिति अगले 4-5 दिन तक रहेगा। पांचवे दिन यानि 17-18 तारीख को यह कम हो सकता है। हीटवेट को देखते हुए बिहार,… pic.twitter.com/LxdljSVCxX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 12, 2024
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2024 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

