Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद घटना स्थल पहुंचे रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, उच्च स्तरीय जांच के दिए आदेश (Watch Video)
ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद शनिवार सुबह- सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल पहुंचे. मीडिया से बातचीत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ऐलान किया कि हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमिटी गठित की जाएगी. जो इस घटना की जांच करेगी.
Odisha Train Tragedy: ओडिशा के बालासोर में ट्रेन हादसे के बाद शनिवार सुबह- सुबह रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव घटना स्थल पहुंचे. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, 'दुर्घटनास्थल सभी दिवंगत लोगों के परिवारों के प्रति मेरी संवदेना है. घायलों को जितनी बेहतर इलाज की सुविधा होगी वो दी जाएगी. जांच के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी भी गठित की गई है, रेलवे सेफ्टी कमिश्नर भी इसकी जांच करेंगे. कमेटी यह समझेगी कि किस कारण यह हादसा हुआ. ये जिस तरह की दुर्घटना है,उसमें सबसे पहले हमारा फोकस होना चाहिए कि घायलों को कैसे बेहतर इलाज मिले.'
हादसे को लेकर प्रत्यदर्शियों ने कहा कि आउटर लाइन पर मालगाड़ी खड़ी थी. हावड़ा से आ रही कोरोमंडल ट्रेन जो कि चेन्नई जा रही थी. 300 मीटर पर पहले डिरेल हो गई. कोरोमंडल ट्रेन का ईंजन मालगाड़ी पर चढ़ गया और कोरोमंडल ट्रेन की पीछे वाली बोगी तीसरे ट्रैक पर जा गिरी और तीसरे ट्रैक पर तेजी से आ रही यशवंतपुर एक्सप्रेस ट्रैक पर गिरकर बोगी से टकरा गई. जिसके बाद यह हादसा हो गया.
इस हादसे में अब तक 233 से ज्यादा लोगों की मौत हुई. वहीं 900 से ज्यादा लोग घायल हैं. मृतकों के बारे में कहा जा रहा है कि उनकी संख्या बढ़ सकती है. क्योंकि ट्रेन के डब्बों में अभी भी लोग फंसे हुए हैं. जिन्हें रेस्कू किया जा रहा है.
Video:
#WATCH | Our focus is on rescue and relief operations. Restoration will begin after clearance from district administration. A detailed high-level inquiry will be conducted and the rail safety commissioner will also do an independent inquiry: Railways Minister Ashwini Vaishnaw… pic.twitter.com/yfCecv0FxB
— ANI (@ANI) June 3, 2023
Video:
#WATCH | Our focus is on rescue and relief operations. Restoration will begin after clearance from district administration. A detailed high-level inquiry will be conducted and the rail safety commissioner will also do an independent inquiry: Railways Minister Ashwini Vaishnaw… pic.twitter.com/yfCecv0FxB
— ANI (@ANI) June 3, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2023 08:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

