Cough Syrup Racket: ओडिशा की बोलनगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 'कफ सिरप' सप्लाई करने वाले रैकेट का भंडाफोड़ कर बड़ी संख्या में दवा बरामद
ओडिशा की बोलनगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 'मिशन कफ सिरप' मुहीम के तहत खांसी की दवाई सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ कर 37 कफ सिरप माफिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है.
Cough Syrup Racket: ओडिशा की बोलनगीर पुलिस की बड़ी कार्रवाई करते हुए अपने 'मिशन कफ सिरप' मुहीम के तहत खांसी की दवाई सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय रैकेट का भंडाफोड़ कर 37 कफ सिरप माफिया सदस्यों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने अलग- अलग इलाकों से इनके पास से 40 लाख रुपये मूल्य की सिरप की दवाएं भी बरामद किए है. बोलनगीर पुलिस के अनुसार यह रैकेट इस जिले के साथ ही दूसरे जिलों में भी चोरी छुपे कफ सिरप की दवाओं को सप्लाई करता था. जिसके बारे में गुप्त सूचना जुटाने के बाद यह कार्रवाई की गई है. पुलिस के अनुसार अवैध तरीके से कफ सिरप को लेकर अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई है. बोलनगीर पुलिस ने इस दौरान एक सप्लायर कंपनी के बैंक खाते में दो करोड़ रुपये भी फ्रीज किये हैं.
Video:
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2023 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

