हरियाणा के Palwal से पाकिस्तानी जासूस तौफीक गिरफ्तार, आरोपी के पास से मिसे देशद्रोह के कई सबूत; जांच में जुटी एजेंसियां
हरियाणा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी तौफीक पलवल जिले के हथीनखंड के अलीमेव गांव का निवासी है.
Pakistani Spy Arrested from Palwal: हरियाणा पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी तौफीक पलवल जिले के हथीनखंड के अलीमेव गांव का निवासी है. बताया जा रहा है कि तौफीक 2022 में पाकिस्तान गया था और तब से जासूसी में संलिप्त था. सूत्रों के अनुसार, तौफीक भारतीय सेना की गतिविधियों से जुड़ी गुप्त जानकारी पाकिस्तान उच्चायोग को देता था. उसके मोबाइल फोन से देशद्रोह से जुड़े कई सबूत बरामद हुए हैं. इसके अलावा, आरोपी ने पूछताछ में यह भी स्वीकार किया है कि उसने कई लोगों को वीजा दिलाने और उन्हें पाकिस्तान भेजने में मदद की थी.
फिलहाल, हरियाणा पुलिस और खुफिया एजेंसियां तौफीक से लगातार पूछताछ कर रही हैं. माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में इस जासूसी नेटवर्क से जुड़े और बड़े खुलासे हो सकते हैं.
ये भी पढें: जैसलमेर से पकड़ा गया पाकिस्तानी जासूस, ISI को भेजता था सेना से जुड़ी सूचनाएं
पाकिस्तानी जासूस तौफीक गिरफ्तार
पलवल से इस वक्त की बड़ी खबर
पाकिस्तानी जासूस तौफीक गिरफ्तार
युवक के पास से देशद्रोह के सबूत मिले
युवक पर सेना से जुड़ी जानकारी भेजने का आरोप#palwalnews #pakistanispy #deshdroh #indianarmy pic.twitter.com/SS3ecUSoee
— Zee Delhi-NCR Haryana (@ZeeDNHNews) September 29, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2025 02:49 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

