Ravish Kumar Resigns: अब रवीश कुमार ने NDTV से दिया इस्तीफा, अडानी के हाथ में आते ही मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव
रवीश कुमार के एनडीटीवी से इस्तीफे की खबर आ रही है. यह भी कहा जा रहा है कि यह इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है.
Ravish Kumar Resigns From NDTV: रवीश कुमार के एनडीटीवी से इस्तीफे की खबर आ रही है. यह भी कहा जा रहा है कि यह इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. आपको बता दें कि एशिया के सबसे रईस व्यक्ति गौतम अडानी (Gautam Adani) के हाथ में आते ही एनडीटीवी मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव देखने को मिला है.
कुमार चैनल के प्रमुख शो हम लोग, रवीश की रिपोर्ट, देश की बात और प्राइम टाइम सहित कई कार्यक्रमों को होस्ट करते थे. रवीश कुमार के जाने की घोषणा करते हुए, चैनल ने एक आंतरिक मेल कहा कि उनका इस्तीफा तत्काल रूप से प्रभावी है. यानी अब रवीश कुमार एनडीटीवी के लिए शो करते हुए नजर नहीं आएंगे.
रवीश कुमार को उनकी पत्रकारिता के लिए दो बार रामनाथ गोयनका एक्सीलेंस इन जर्नलिज्म अवार्ड और 2019 में रेमन मैग्सेसे अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है.
इससे पहले प्रणय रॉय (Prannoy Roy) और राधिका रॉय (Radhika Roy) ने NDTV के प्रमोटर ग्रुप RRPRH के बोर्ड के डायरेक्टर पद से इस्तीफा दे दिया था. दोनों का इस्तीफा मंगलवार 29 नवंबर को हुई बैठक में स्वीकार कर लिया गया. अडानी ग्रुप की ओर से NDTV के अधिग्रहण के लिए ओपन ऑफर लाया गया है.
NDTV से रवीश कुमार का इस्तीफ़ा।
— Narendra nath mishra (@iamnarendranath) November 30, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 30, 2022 08:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

