देश

Fact Check: NDTV में रवीश कुमार के बाद संबित पात्रा कर रहे हैं एंकरिंग? क्या है Viral Video की सच्चाई

संबित पात्रा का एंकरिंग करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पात्रा एनडीटीवी चैनल पर न्यूज प्रोग्राम की एंकरिंग करते नजर आ रहे हैं.

Fact Check: NDTV में रवीश कुमार के बाद संबित पात्रा कर रहे हैं एंकरिंग? क्या है Viral Video की सच्चाई
(Photo Credit : Twitter/cartoonistrrs)

Fact Check, नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा का एंकरिंग (Sambit Patra Anchoring in NDTV) करते हुए एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पात्रा एनडीटीवी चैनल पर न्यूज प्रोग्राम की एंकरिंग करते नजर आ रहे हैं.

एनडीटीवी (NDTV) को अडाणी ग्रुप (Adani) की तरफ से खरीदे जाने के बाद रवीश कुमार (Ravish Kumar() ने इस्तीफा दे दिया. इसी बीच संबित पात्रा का यह वीडियो लोगों की सुर्खियां बटोर रहा है. ट्विटर पर एक कार्टूनिस्ट ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि "इ का देख रहा हूं जी".

वीडियो पर लोग संबित पात्रा के खूब खिंचाई भी कर रहे हैं.

क्या है इस VIDEO की सच्चाई

सोशल मीडिया पर संबित का जो वीडियो वायरल हो रहा है वह एनडीटीवी का नहीं है. यह वीडियो टीवी टुडे के एक कार्यक्रम 'टू द प्वाइंट' शो का है, जो 4 साल पुराना है. वीडियो को कंपनी के यूट्यूब चैनल पर 2018 में पोस्ट किया गया था. उस कार्यक्रम में संबित पात्रा गेस्ट एंकर बनाया गया था. संबित के साथ कार्यक्रम में पैनलिस्ट के रूप में बीजेपी के ही जीवीएल नरसिम्हा, प्रियंका चतुर्वेदी के साथ समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि भी मौजूद थे.

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 02, 2022 02:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).