Bribe For Query Case: पैसों के बदले सवाल मामले में महुआ मोइत्रा के खिलाफ CBI ने जांच शुरू की
निशिकांत दुबे ने आरोप लगाए थे कि मोइत्रा ने दुबई के कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के साथ अपना संसद का लॉगिन साझा किया था. आरोप थे कि अडानी पर सवाल पूछे जाने के लिए ऐसा किया गया था.
Bribe For Query Case: संसद में सवाल उठाने के लिए "प्रश्न के लिए रिश्वत" के आरोपों की जांच के लिए सीबीआई ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के खिलाफ जांच शुरू की. महुआ के खिलाफ पैसे के बदले सवाल मामले में सीबीआई की शिकायत सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत दोहाद्री ने दर्ज की थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि महुआ मोइत्रा ने संसद में सवाल पूछने के लिए व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी से रिश्वत ली थी. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने इस मामले की शिकायत लोकसभा स्पीकर ओम बिरला से की थी.
भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाए थे कि मोइत्रा ने दुबई के कारोबारी दर्शन हीरानंदानी के साथ अपना संसद का लॉगिन साझा किया था. आरोप थे कि अडानी पर सवाल पूछे जाने के लिए ऐसा किया गया था. लोकसभा एथिक्स कमेटी की बैठकें हुईं और टीएमसी सांसद को दोषी माना गया था.
CBI initiates inquiry against TMC MP Mahua Moitra to investigate allegations of “bribe for query” for raising questions in Parliament: CBI Sources
(file pic) pic.twitter.com/b2KykA2I7T
— ANI (@ANI) November 25, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 25, 2023 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

