Rishabh Pant Fun Game Video: इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले मस्ती के मूड में ऋषभ पंत, हर्षित राणा संग खेलते दिखे मज़ेदार गेम, देखें वीडियो
ऋषभ पंत इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज़ खेल रहे हैं, लेकिन व्यस्त शेड्यूल के बीच उन्होंने थोड़ा वक्त निकालकर मस्ती भी की. हाल ही में पंत ने तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा के साथ एक मज़ेदार 'एक्स गेम' खेलते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर किए.
India National Cricket Team vs England National Cricket Team: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज(Test Series) का दूसरा मुकाबला 2 जुलाई(बुधवार) से बर्मिंघम(Birmingham ) के एजबेस्टन क्रिकेट ग्राउंड(Edgbaston) में खेला जाएगा. भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ऋषभ पंत इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट सीरीज़ खेल रहे हैं, लेकिन व्यस्त शेड्यूल के बीच उन्होंने थोड़ा वक्त निकालकर मस्ती भी की. हाल ही में पंत ने तेज़ गेंदबाज़ हर्षित राणा के साथ एक मज़ेदार 'एक्स गेम' खेलते हुए इंस्टाग्राम पर वीडियो और फोटो शेयर किए. उन्होंने इस पोस्ट के साथ लिखा, "असल स्कोर तो हंसी और यादों से तय होता है. " बता दें कि हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में पंत ने दोनों पारियों में शानदार शतक (134 और 118 रन) लगाए थे, हालांकि भारत यह मैच 5 विकेट से हार गया था. फिलहाल टीम इंडिया बर्मिंघम में है और 2 जुलाई से एजबेस्टन में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट की तैयारी कर रही है.
हर्षित राणा संग ऋषभ पंत का मस्ती वीडियो
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2025 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

