Rhea Chakraborty Visits Siddhivinayak Temple सुशांत सिंह राजपूत केस में CBI से क्लीन चिट मिलने के बाद रिया चक्रवर्ती पहुंची सिद्धिविनायक मंदिर, लिया बप्पा का आशिर्वाद (View Pics)
बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए. यह मंदिर यात्रा तब हुई जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उन्हें किसी भी तरह की संलिप्तता से मुक्त कर दिया.
Rhea Chakraborty Visits Siddhivinayak Temple: बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को मुंबई के प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किए. यह मंदिर यात्रा तब हुई जब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में उन्हें किसी भी तरह की संलिप्तता से मुक्त कर दिया. रिया चक्रवर्ती की यह तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें वह पारंपरिक भारतीय परिधान में दिखाई दे रही हैं. सोशल मीडिया पर इस मंदिर यात्रा को लेकर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. Sushant Singh Rajput Case: दीया मिर्जा बोलीं - टीआरपी के लिए रिया को किया गया टारगेट, अब माफी मांगिए
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया चक्रवर्ती को काफी आलोचनाओं और कानूनी परेशानियों का सामना करना पड़ा था. अब जब CBI ने उन्हें क्लीन चिट दे दी है, तो उनकी यह मंदिर यात्रा किसी नई शुरुआत का संकेत हो सकती है.
रिया चक्रवर्ती ने किए बप्पा के दर्शन:
Mumbai: Actress Rhea Chakraborty visits the Siddhivinayak Temple pic.twitter.com/KyRNwdHbzB
— IANS (@ians_india) March 24, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2025 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

