NGT ने UP और बिहार सरकार से मांगा जवाब, पूछा- कोरोना काल में गंगा में कितने शव तैरते देखे गये और कितने किनारे दफनाये गये?
नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने यूपी और बिहार सरकार से कोविड-19 महामारी शुरू होने से पहले से लेकर इस साल 31 मार्च तक गंगा नदी में तैरते दिखे मानव शवों और नदी किनारे दफनाई गई लाशों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी है.
Bodies Floating On Ganga: कोरोना महामारी की दूसरी लहर के दौरान गंगा नदी में लाशें तैरती दिखी थी, जिसके चलते यूपी और बिहार सरकार की काफी आलोचना हुई थी. अब नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने उत्तर प्रदेश और बिहार सरकारों से कोविड-19 महामारी शुरू होने से पहले से लेकर इस साल 31 मार्च तक गंगा नदी में तैरते दिखे मानव शवों और नदी किनारे दफनाई गई लाशों की संख्या के बारे में जानकारी मांगी है. बेंच ने पूछा कि गंगा नदी में तैरते हुए पाए गए कितने शवों का दस्तावेजीकरण किया गया था?
कोरोना के दौरान गंगा नदी में तैरते शवों का मामला: NGT ने UP और बिहार सरकार से मांगा जवाब
पूछा -"गंगा नदी में कितने मानव शव तैरते देखे गये और कितने नदी किनारे दफनाये गये?’’ pic.twitter.com/DjJ3nqoy7s
— News24 (@news24tvchannel) May 17, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on May 17, 2022 11:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

