देश

NewsClick Terror Case: ED ने अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को जारी किया समन, भारत में चीनी प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने न्यूज़क्लिक आतंकी मामले में अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को समन जारी किया है.

NewsClick Terror Case: ED ने अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम को जारी किया समन, भारत में चीनी  प्रोपेगेंडा फैलाने का आरोप!
(Photo : X)

NewsClick Terror Case: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने न्यूज़क्लिक आतंकी मामले में अमेरिकी करोड़पति नेविल रॉय सिंघम (Neville Roy Singham) को समन जारी किया है. अमेरिकी व्यवसायी और आईटी कंसल्टिंग फर्म थॉटवर्क्स के पूर्व अध्यक्ष नेविल रॉय सिंघम भारतीय वेबसाइट न्यूज़क्लिक सहित चीनी स्टेट मीडिया प्रचार करने वाले समूहों को वित्त पोषित करने के लिए जांच के दायरे में आ गए हैं.

हाल के दिनों में, सिंघम तेजी से राजनीति में सक्रिय हो गया और चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के एक प्रमुख समर्थक के रूप में उभरा. आरोपों से पता चलता है कि उन्होंने चीनी स्टेट मीडिया की बातों का समर्थन करने वाले समूहों को लाखों डॉलर दिए हैं.

द न्यूयॉर्क टाइम्स (एनवाईटी) की एक जांच के अनुसार, सिंघम के नेटवर्क ने कथित तौर पर दिल्ली स्थित समाचार वेबसाइट न्यूज़क्लिक को भी वित्त पोषित किया, जिसने चीनी सरकार की बातों को अपने कवरेज में शामिल किया.

 

(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 16, 2023 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).