UP: ललितपुर में बिजली की लापरवाही ने छीनी किसान की मेहनत, ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर राख; VIDEO

यूपी के ललितपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बिरधा के ग्राम पथरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर राख हो गई.

Lalitpur News: यूपी के ललितपुर में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है. यहां बिरधा के ग्राम पथरी में हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से ट्रैक्टर-ट्रॉली जलकर राख हो गई. अनाज से भरी ट्रॉली में आग लग गई और किसान की एक साल की मेहनत बर्बाद हो गई. हादसा झूलते बिजली के तारों की वजह से हुआ. ड्राइवर भी बुरी तरह झुलस गया, जिसका इलाज चल रहा है. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से ये नुकसान हुआ है.

तारों को ठीक कराने की मांग काफी समय से की जा रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. अब किसान मुआवजे की मांग कर रहा है, ताकि नुकसान की भरपाई हो सके.

ये भी पढें: VIDEO: खेतों में लगी आग से 100 एकड़ से ज्यादा गेहूं जलकर राख, लाखों रूपए का नुकसान, संकट में फंसे ललितपुर के कारीटोरन गांव के किसान

ललितपुर में बिजली की लापरवाही ने छीनी किसान की मेहनत

(SocialLY के साथ पाएं लेटेस्ट ब्रेकिंग न्यूज, वायरल ट्रेंड और सोशल मीडिया की दुनिया से जुड़ी सभी खबरें. यहां आपको ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर वायरल होने वाले हर कंटेंट की सीधी जानकारी मिलेगी. ऊपर दिखाया गया पोस्ट अनएडिटेड कंटेंट है, जिसे सीधे सोशल मीडिया यूजर्स के अकाउंट से लिया गया है. लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है. सोशल मीडिया पोस्ट लेटेस्टली के विचारों और भावनाओं का प्रतिनिधित्व नहीं करता है, हम इस पोस्ट में मौजूद किसी भी कंटेंट के लिए कोई जिम्मेदारी या दायित्व स्वीकार नहीं करते हैं.)

Share Now

\