Andhra Pradesh Bandh Today: चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी के विरोध में TDP आज पूरे आंध्र प्रदेश में करेगी प्रदर्शन; बुलाया बंद
तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर आन्ध्र प्रदेश में सियासत गरमा गई है. चंद्रबाबू नायडू के गिरफ्तारी के बाद विरोध में टीडीपी ने आज बंद बुलाया है.
Andhra Pradesh Bandh Today: तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी को लेकर आन्ध्र प्रदेश में सियासत गरमा गई है. चंद्रबाबू नायडू के गिरफ्तारी के बाद विरोध में टीडीपी ने आज बंद बुलाया है. करोड़ों रुपये के कथित भ्रष्टाचार मामले में तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को शनिवार को गिरफ्तार करने के बाद रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा की एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया. जहां से कोर्ट ने पूर्व सीएम को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया. जिसका टीडीपी ने विरोध किया है. टीडीपी ने फैसला किया है कि वह चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी का विरोध करेगी और आज सड़कों पर उतर कर प्रदर्शन करेगी.
सीआईडी के दल ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री को शनिवार सुबह करीब छह बजे नंदयाल शहर के ज्ञानपुरम स्थित आर के फंक्शन हॉल के बाहर से कौशल विकास निगम घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था.नायडू को उस समय गिरफ्तार किया गया था, जब वह सभी सुविधाओं से लैस अपनी बस में सो रहे थे. चंद्रबाबू की गिरफ्तारी के लगभग 36 घंटे बाद भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की एक अदालत ने रविवार शाम करीब छह बजकर 50 मिनट पर रिमांड आदेश जारी किया.
Tweet:
#BREAKING | Andhra Pradesh: TDP calls for a state-wide bandh to protest against Chandrababu Naidu's arrest. Naidu sent to Rajahmundry jail in connection with an alleged Skill Development Corporation scam.#ChandrababuNaidu #ChandrababuArrest #AndhraPradesh #TDP pic.twitter.com/05ooLuOMVI
— Republic (@republic) September 11, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2023 08:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

