Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में STF के दो जवान घायल; जांच में जुटे सुरक्षा बल
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, जिसमें दो STF जवान घायल हो गए.
Bijapur IED Blast: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने IED ब्लास्ट कर सुरक्षाबलों को निशाना बनाया, जिसमें दो STF जवान घायल हो गए. यह धमाका मड्डेड थाना क्षेत्र में हुआ, जब सुरक्षा बलों को ले जा रहे वाहन को नक्सलियों ने विस्फोटक से उड़ा दिया. बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव ने बताया कि यह हमला सुरक्षा बलों के चल रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान हुआ. हाल ही में खुफिया रिपोर्ट में सामने आया है कि नक्सली हथियारों की कमी के चलते IED जैसे विस्फोटकों पर ज्यादा निर्भर हो रहे हैं.
CRPF और कोबरा कमांडो लगातार इलाके में ऑपरेशन चला रहे हैं, जिससे कई नक्सली ठिकाने उजागर हुए हैं और भारी मात्रा में हथियार व विस्फोटक बरामद किए गए हैं.
ये भी पढें: बीजापुर मुठभेड़ : माओवादियों की पश्चिम बस्तर डिवीजन कमेटी को पहुंचा भारी नुकसान
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सली हमला
Two security personnel injured as Naxalites trigger IED blast in Chhattisgarh's Bijapur district: Police pic.twitter.com/wW3EfFr75A
— Press Trust of India (@PTI_News) March 23, 2025
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

