Navratri 2023: नवरात्रि का आज दूसरा दिन, सूरत में गरबा की दिखी धूम, देखें वीडियो
नवरात्री का आज यानी सोमवार को दूसरा दिन हैं. इस ख़ास त्योहार को लेकर पूरे गुजरात में रविवार 15 अक्टूबर से धूम मची है. पुरुष और महिलाएं, बच्चे बुजुर्ग सभी गरबा के लिए आयोजित स्थल पर पहुंचकर रात में गरबा कर रहे है. गरबा के दूसरे दिन सोमवार को सूरत में धूम देखी गई
Navratri 2023: नवरात्री का आज यानी सोमवार को दूसरा दिन हैं. इस ख़ास त्योहार को लेकर पूरे गुजरात में रविवार 15 अक्टूबर से धूम मची है. पुरुष और महिलाएं, बच्चे बुजुर्ग सभी गरबा के लिए आयोजित स्थल पर पहुंचकर रात में गरबा कर रहे है. गरबा के दूसरे दिन सोमवार को सूरत में धूम देखी गई. महिलाएं सिर पर कलश लेकर गरबा करती नजर आईं. नवरात्रि के इस खास त्योहार में महिलाएं, पुरुष, बच्चे समेत बुजुर्ग हर दिन पारंपरिक परिधान पहनकर गरबा स्थल पहुंचते हैं. जहां पर एक दूसरे के साथ डांडिया खेलने के बाद घर लौटते हैं. हालांकि गरबा का यह त्योहार खासकर गुजरात में मनाया जता है. लेकिन अब दूसरे राज्यों में भी जहां गुजराती समाज के लोग रहते हैं.वहां पर मनाया जाने लगा है. खासकर मुंबई की बात कर तो मुंबई में हर साल गरबा का आयोजन किया जाता है. जिसमें बड़ी संख्या में गुजराती समाज के साथ अन्य समाज के लोग शामिल होकर डांडिया खेलते हैं.
नवरात्रि का यह त्योहार 15 अक्टूबर से शुरू होकर 23 अक्टूबर तक चलेगा. यानी पूरे इस 9 दिन में नवरात्री के त्योहार को लेकर गरबा स्थल पर लोग गरबा खेलेंगे.
Video:
#WATCH | Gujarat: A large number of people perform Garba in Surat, as celebrations begin on the second day of #Navratri pic.twitter.com/hICpZ1Vmi7
— ANI (@ANI) October 16, 2023
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2023 11:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

