Mumbai: नवनीत और रवि राणा को कोर्ट से नहीं मिली राहत, जमानत पर अब 29 अप्रैल को होगी सुनवाई
26 अप्रैल: मुंबई की सेशन कोर्ट में सांसद नवनीत और विधायक रवि राणा की जमानत याचिका पर सुनवाई हुई, लेकिन रामा दंपत्ती को कोर्ट से राहत नहीं मिली. जमानत पर अब अगली सुनवाई 29 अप्रैल को होगी. आपको बता दें कि अमरावती से सांसद नवनीत राणा ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के आवास मातोश्री पर हनुमान चालीसा पाठ का ऐलान किया था. उससे भड़के शिवसैनिकों ने उनके घर को घेर लिया. पुलिस ने उन पर देशद्रोह का आरोप लगाकर गिरफ्तार कर लिया. अब अदालत ने नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा को 6 मई तक के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. राजनीति में आने से पहले नवनीत राणा एक्ट्रेस थीं. उन्होंने मॉडलिंग से लेकर फिल्मी पर्दे तक पर अपना जलवा दिखाया था.
Mumbai Police directed to reply to bail pleas of MP Navneet Rana and MLA Ravi Rana in sedition FIR after their threats of reciting Hanuman Chalisa outside CM Uddhav Thackeray’s private residence. #NavneetRana #HanumanChalisaRow @navneetravirana @OfficeofUT @MumbaiPolice pic.twitter.com/ef0OxDaHgY
— Bar & Bench (@barandbench) April 26, 2022
#BreakingNow: नवनीत राणा के वकील ने वक्त मांगने का विरोध किया, सरकारी वकील ने कोर्ट से मांगा था वक्त
ज्यादा जानकारी दे रहे हैं संवाददाता @Aruneel_S@Anant_Tyagii #Mumbai #Maharashtra pic.twitter.com/yyJHU6ONJ5
— Times Now Navbharat (@TNNavbharat) April 26, 2022
(SocialLY brings you all the latest breaking news, fact checks and information from social media world, including Twitter (X), Instagram and Youtube. The above post contains publicly available embedded media, directly from the user's social media account and the views appearing in the social media post do not reflect the opinions of LatestLY.)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2022 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

